Breaking News

फतेहपुर में छात्रवृत्ति आवेदन की तारीखें तय, फ्रेश और नवीनीकरण छात्रों के लिए अलग-अलग समय सीमा

फतेहपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12 और उच्चतर कक्षाओं) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि नवीन एवं नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राओं के आवेदन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राएं 12 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा कर सकते हैं। वहीं, नवीन (फ्रेश) श्रेणी के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ 19 से 22 नवंबर तक विद्यालय में जमा करनी होगी।

विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्रों और संलग्न अभिलेखों का मिलान कर पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों के आवेदन बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 13 से 23 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। साथ ही आवेदन की हार्डकॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय में जमा करें, ताकि छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन समय से पूरा किया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, यामाहा बाइक सीज

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नेशनल हाईवे-2 पर खतरनाक तरीके से बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *