Breaking News

फतेहपुर में युवा प्रतिभाओं का होगा संगम, पांच प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से यह कार्यक्रम महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित होगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस युवा उत्सव में पांच विधाओं की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, कविता लेखन, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, यामाहा बाइक सीज

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नेशनल हाईवे-2 पर खतरनाक तरीके से बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *