Breaking News

फतेहपुर पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की मेडिकल प्रक्रिया जारी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने परखी व्यवस्थाएं

फतेहपुर। पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन पहुंचकर मेडिकल परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया और भर्ती प्रक्रिया के तहत की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभ्यर्थियों के चल रहे मेडिकल परीक्षण की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने मेडिकल परीक्षण के लिए बनाए गए स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, परीक्षण की कार्यप्रणाली और परिसर की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल परीक्षण स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण की कार्रवाई जारी रही।

About NW-Editor

Check Also

शाह में देर रात किराना दुकान बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

शाह, फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा शाह में मंगलवार रात रामराज की किराना दुकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *