Breaking News

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल, वाहन चालकों को गुलाब देकर किया जागरूक

फतेहपुर। सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) ने एक अनूठी पहल की।

गुरुवार को ज्वालागंज चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर चालान का डर दिखाने के बजाय उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया। साथ ही पंपलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इस अनोखे अभियान के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

जागरूकता अभियान का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने किया। उन्होंने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। इसके अलावा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और दूसरे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की भी सलाह दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी और थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, अमित सोनी, बब्बा सोनी, यातायात उपनिरीक्षक विंजेन्द्र कुमार राय, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर मंगल सिंह और मोहम्मद सिद्दीकी सहित आदर्श व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शाह में देर रात किराना दुकान बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

शाह, फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा शाह में मंगलवार रात रामराज की किराना दुकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *