Breaking News

खागा में युवाओं को नौकरी पाने का मौका, 10 से अधिक कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

फतेहपुर। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से पंडित सूर्यपाल रामाशंकर राममूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरसंडी, खागा में लगाया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति से आयोजित इस रोजगार मेले में प्रदेश और जनपद स्तर की 10 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें आरए एसोसिएट्स, अडानी सोलर, वोडाफोन, जेएमएल मैनपावर सर्विसेज, जयशक्ति बायोटेक, राक्सा सिक्योरिटी, भारतीय जीवन बीमा निगम, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज और ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

इन कंपनियों की ओर से जनपद के युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण और रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, यामाहा बाइक सीज

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नेशनल हाईवे-2 पर खतरनाक तरीके से बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *