Breaking News

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए भाई के घर कोराई आ रही थी। इसी दौरान हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, माया देवी पत्नी (पति का नाम ज्ञात नहीं) अपने भाई बलराम रैदास के घर भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रही थीं। कोराई मोड़ के सामने हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में अल्लीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में युवा प्रतिभाओं का होगा संगम, पांच प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *