Breaking News

ग्राम पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची सुधारने की तैयारी, 17 नवंबर के बाद शुरू होगा नाम जोड़ने का अभियान

खागा (फतेहपुर)। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 17 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। इस दौरान जिन मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत की सूची में दर्ज हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची से कट गए हैं, उनके नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बताया गया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। जांच के दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनके नाम ग्राम पंचायत की सूची में मौजूद हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं। ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम विधानसभा की सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

तहसील क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 5,72,549 मतदाता हैं। इनमें खागा विधानसभा क्षेत्र में 1,34,331, धाता विधानसभा क्षेत्र में 1,36,458, विजयीपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,33,678 और हथगाम विधानसभा क्षेत्र में 1,68,082 मतदाता शामिल हैं।

इस संबंध में एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट से कट गए हैं, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया 17 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद शुरू होगी। ग्राम पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान करते समय यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ग्राम सभा की सूची में मिलता है, लेकिन विधानसभा की सूची में नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका नाम जुड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी वोटर लिस्ट में नाम की जांच जरूर कर लें। यदि उनका नाम सूची से कट गया है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 नवंबर को लगेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण मेला, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *