Breaking News

फतेहपुर में 16 नवंबर को लगेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण मेला, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 16 नवंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जनपद के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिष्ठान भी प्रतिभाग करेंगे।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही डिप्लोमा और हाईस्कूल पास अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में छात्रवृत्ति आवेदन की तारीखें तय, फ्रेश और नवीनीकरण छात्रों के लिए अलग-अलग समय सीमा

फतेहपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12 और उच्चतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *