Breaking News

फतेहपुर में हिट एंड रन केस का खुलासा करने की चुनौती, फरार वाहन चालक पर 25 हजार का इनाम घोषित

फतेहपुर। शहर के खलीलनगर मोड़ पर बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात चार पहिया वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने वाहन और चालक के संबंध में सटीक एवं महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

घटना बीती 9 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9:15 बजे के बीच की है। जयरामनगर, थाना राधानगर निवासी अंकित कुमार पुत्र दिनेश कुमार बाइक से सदर चौराहे से पत्थरकटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खलीलनगर मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 7 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।

इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 0458/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125ए और 125बी में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान धारा 106(1) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में संदिग्ध वाहन का रंग नीला, काला अथवा नीलेपन लिए काला दिखाई दे रहा है। पुलिस वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध वाहन या उसके चालक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह क्षेत्राधिकारी नगर के मोबाइल नंबर 9454401286 अथवा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के मोबाइल नंबर 9454403347 पर सूचना दे सकता है।

सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 नवंबर को लगेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण मेला, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *