Breaking News

खागा में सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, एक सप्ताह से चल रहा था इलाज

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदास पेट्रोल पंप और भट्ठे के बीच एक सप्ताह पूर्व बाइकों की हुई भिड़ंत में घायल 33 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताते चलें कि खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के बनपुरवा मजरे अल्लीपुर टेनी गांव निवासी रूपन के पुत्र नर सिंह एक सप्ताह पूर्व बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी हरदास पेट्रोल पंप और भट्ठे के बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिजन रविवार दोपहर छुट्टी कराकर उन्हें वापस जिला अस्पताल लेकर आए। यहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, स्कूलों के एमडीएम और दूध के 14 नमूने जांच को भेजे

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *