Breaking News

बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की हुई भीसड़ टक्कर, सड़क पर मची चीख-पुकार; 9 घायल बच्चो को जयपुर किया गया रेफर

जयपुर। जोबनेर-महलां मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

हादसा सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। दुर्घटना के समय स्कूल बस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर के बाद बस में फंसे बच्चों को स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत टीमों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 8 से 9 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया। अन्य घायल बच्चों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। स्कॉर्पियो में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

स्कूल बसों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बसों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच, चालकों की निगरानी और निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां बरसेंगे बादल

राजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 9 अगस्त को प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *