Breaking News

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर ठग पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित निखिल विश्वकर्मा उर्फ गोलू को जनपदीय सर्विलांस सेल और बिंदकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

बिंदकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुशारा निवासी सपना देवी पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह समेत अन्य महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। जांच आख्या और तहरीर के आधार पर 22 फरवरी को थाना बिंदकी में मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 दर्ज किया गया था।

आरोप है कि निखिल ने महिलाओं को सरकारी राशन कोटा और सरकारी कॉलोनी दिलाने का भरोसा देकर उनसे धनराशि ली। इसके बाद फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज देकर उन्हें अपने झांसे में बनाए रखा। विवेचना के दौरान आवेदिकाओं की ओर से उपलब्ध कराए गए लेन-देन संबंधी साक्ष्यों और जिला पूर्ति निरीक्षक की आख्या को पुलिस ने जांच में शामिल किया। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से निखिल पुलिस की पकड़ से दूर था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया।

लगातार सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को आरोपी के कानपुर में छिपे होने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर निखिल विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा, निवासी मकान नंबर 1461, योगेंद्र विहार, नौबस्ता दक्षिणी, थाना हनुमंत विहार, कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, स्कूलों के एमडीएम और दूध के 14 नमूने जांच को भेजे

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *