Breaking News

सर्वोदय इंटर कॉलेज में सुविधाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा

खागा, फतेहपुर। किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह स्कूल खुलते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। एसी, विज्ञान प्रयोगशाला समेत विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में प्रदर्शन पर बैठ गए। अचानक हुए प्रदर्शन से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

प्रदर्शन की अगुवाई अंकुर सोनकर ने की। छात्रों की मांगों की जानकारी मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, कोतवाल संजय पांडेय, थानाध्यक्ष मनीष सिंह और सत्यपाल सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

छात्रों ने विद्यालय में सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें एसी और विज्ञान प्रयोगशाला प्रमुख मुद्दे बताए गए। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से भी व्यवस्थाओं और छात्रों की शिकायतों के संबंध में जानकारी ली।

अधिकारियों ने छात्रों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को समझने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि शिकायतों की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय परिसर में पुलिस बल की मौजूदगी रही।

अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया। छात्रों की मांगों और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *