Breaking News

छत्तीसगढ़ में 43°C पारा, राहत के लिए स्टेशन पर फुहार;दिल्ली स्कूलों में हर घंटे पानी की घंटी, Taj Mahal पर पर्यटक बेहोश

उत्तर भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बंगाल तक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 5 दिनों से पारा लगातार 40°C से 45°C के बीच बना है। तेज गर्मी का असर जनजीवन पर नजर आने लगा है। राजस्थान के टूरिस्ट प्लेस उदयपुर, जयपुर में पर्यटकों की संख्या घट गई है। यूपी के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45°C पार जा सकता है। इसके चलते दिल्ली के स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर 45-60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाएं। ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है। यानी इन जिलों में रात का तापमान भी 27°C से ज्यादा रहेगा। दिन की तरह रात में भी लू चलेगी। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में लगातार पारा 44°C के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के तहत ठंडी फुहारें छोड़ी जा रही हैं।

आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव…

मौसम विभाग ने मैप में बुधवार को हीटवेव का असर दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में लू और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD
मौसम विभाग ने मैप में बुधवार को हीटवेव का असर दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में लू और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा।
यूपी के आगरा में गर्मी भरे दिन में पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। हालांकि यहां कुछ पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।
यूपी के आगरा में गर्मी भरे दिन में पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। हालांकि यहां कुछ पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।
रांची में में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय छात्र छाता लेकर निकलने मजबूर हुए। रांची में तापमान 40°C तक पहुंच गया है।
रांची में में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय छात्र छाता लेकर निकलने मजबूर हुए। रांची में तापमान 40°C तक पहुंच गया है।
प्रयागराज में मंगलवार को भी तापमान 44°C से ऊपर रहा। स्कूल से लौटते समय बच्चे आइसक्रीम खाकर ठंडक पाने की कोशिश करते दिखे।
प्रयागराज में मंगलवार को भी तापमान 44°C से ऊपर रहा। स्कूल से लौटते समय बच्चे आइसक्रीम खाकर ठंडक पाने की कोशिश करते दिखे।
पश्चिम बंगाल के नादिया में खेत में काम करने वाली पानी पीती महिला।
पश्चिम बंगाल के नादिया में खेत में काम करने वाली पानी पीती महिला।
बिहार के सुपौल में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया है।
बिहार के सुपौल में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया है।

वार्म नाइट अलर्ट क्या है… मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान भी सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाता है, तो उसे ‘वार्म नाइट’ कहा जाता है। यानी जब दिन का तापमान लगातार 40°C या उससे ऊपर हो और रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4°C तक ज्यादा हो। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम 24 घंटे गर्म बना रहता है।

असम, मेघालय और अरुणाचल में भारी बारिश, दक्षिण भारत में भी आंधी-तूफान का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर पानी भरा है। सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल से सटे ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में आंधी बारिश का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • एमपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

24 अप्रैल:

  • गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम होगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

About NW-Editor

Check Also

कन्याकुमारी में Rahul Gandhi का हमला: AIADMK पर BJP के सामने झुकने का आरोप, RSS पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोमवार को कन्याकुमारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *