Breaking News

तमिलनाडु में बारिश से 54 फ्लाइट रद्द; श्रीलंका में 123 मौतें, 200 भारतीय फंसे

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम तक इसके और तेज होने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 130 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हुए हैं। ये सभी दुबई से श्रीलंका के रास्ते भारत आने वाले थे।

साइक्लोन दितवाह का असर, 8 तस्वीरें…

तमिलनाडु- नागपट्टिनम में साइक्लोन के असर से तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठ रही हैं। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी जारी है।

तमिलनाडु: नागपट्टिनम में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। नागोर वल्लियामा इलाके में झुग्गियों में पानी भर गया।

पुडुचेरी: कराईकल में 900 से ज्यादा नावें सुरक्षित रूप से खड़ी कर दी गई हैं। अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की आशंका के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

तमिलनाडु: दितवाह के कारण नागपट्टिनम में शनिवार सुबह से भारी बारिश जारी है, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

तमिलनाडु: तंजावुर में मछुआरों ने लगभग 1,500 मशीनी नाव और 2,000 से ज्यादा पारंपरिक तरीके से चलने वाली अपनी नावें तटों पर खड़ी कर दी हैं।

तमिलनाडु: रामेश्वरम में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में 2 फीट तक पानी भर गया है। रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

तमिलनाडु- रामेश्वरम में तेज हवाएं, बारिश के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। रामेश्वरम आने-जाने वाली कई ट्रेनों रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

पुडुचेरी: पुडुचेरी में शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र अशांत है, जिसके कारण पुलिस ने तट पर लोगों की एंट्री रोक दी है। डिजास्टर रिलीफ टीमें मौके पर मौजूद हैं।

30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से टकराएगा दितवाह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMS) ने बताया कि साइक्लोन दितवाह 30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इसके कारण राज्यभर में भारी बारिश होगी। तमिलनाडु,आंध्र और पुडुचेरी में बाढ़ आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है। इन इलाकों में अचानक सैलाब आ सकता है।

About NW-Editor

Check Also

“बर्फीले हालात में जवानों ने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती महिला की बचाई जान”

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में आज मानवता की एक मिसाल देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *