Breaking News

रोजगार मेले में 78 प्रशिक्षार्थियों को मिला ऑफर लेटर

फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुखलाल पाल (भाजपा जिलाध्यक्ष) ने शिरकत की। उनके द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेला का शुभारम्भ किया गया। मेले में 15 कम्पनियो ने प्रतिभाग किया गया। जिसमें से 318 प्रशिक्षार्थियों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के उपरान्त 78 प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष, सहायक आयुक्त उद्योग व एल०डी०एम० द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अभ्यर्थियों को उद्योग/अधिष्ठानों लगाने हेतु विस्तृत जानकारी भी दी गयी।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *