Breaking News

बीच पर दोस्त के सामने लड़की से गैंगरेप: ओडिशा में 8 आरोपी गिरफ्तार

 

गंजम: ओडिशा के गंजम जिले में एक बीच पर एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार युवती रविवार को अपने एक पुरुष मित्र के साथ राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. आरोपियों ने कथित तौर पर उसके दोस्त को बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने सोमवार को पुलिस से मदद मांगी और आरोपियों के खिलाफ गोपालपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया.  पुलिस ने पूछताछ के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया है. इस इलाके में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और यह राज्य के प्रसिद्ध बीच रिसॉर्ट शहरों में से एक है.

शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

दूसरी और उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में एक कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कथित तौर पर पांच साल तक उसका बलात्कार किया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान आकाश लाल के तौर पर की गई है.

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे पांच वर्षों तक पत्नी के रूप में रखा, लेकिन शादी करने से आरोपी ने इनकार कर दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

About NW-Editor

Check Also

धर्म परिवर्तन पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—हिंदू न रहने पर नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोग ही SC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *