Breaking News

रेस्टोरेंट से लौटते वक्त हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में गुरुवार रात एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई। हादसा कोटा में विज्ञान नगर थाना क्षेत्र का है। विज्ञान नगर थाना ASI आरिफ मोहम्मद ने बताया- मोहित गौतम  निवासी स्वामी विवेकानन्द नगर मूल रूप से पनवाड़ का रहने वाला था। अपने बड़े भाई और दादी के साथ कोटा के स्वामी विवेकानन्द नगर इलाके में रहता था।

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही मोहित मोबाइल कंपनी में जॉब पर लगा था। अपने दोस्त अनुराग और यश के साथ गुरुवार को खाना खाने रेस्टोरेंट पर गया था। रात 11 बजे करीब दोस्तों के साथ ढकनिया रोड से वापस स्वामी विवेकानन्द नगर लौट रहा था। बाइक मोहित चला रहा था। पीवीआर मॉल के पीछे बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकराई। उसके मुंह पर अंदरूनी चोट लगी। अनुराग व यश को मामूली चोट आई। गम्भीर घायल मोहित को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

“इश्क़ का तमाशा: लड़की भगाई, फिर पुलिस जीप पर चढ़कर किया रोमांस, सभी देखकर दंग”

कोटा की सड़कों पर शुक्रवार रात ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *