Breaking News

नो स्मोकिंग डे पर तम्बाकू मुक्त समाज का संकल्प, अधिकारियों ने ली शपथ

न्यूज़ वाणी

फतेहपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत “नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इश्तियाक अहमद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि “नो स्मोकिंग डे” की शुरुआत वर्ष 1984 में ब्रिटेन में की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के नुकसान के प्रति जागरूक करना और उन्हें धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग तथा फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि धूम्रपान या तम्बाकू का किसी भी रूप में सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। तम्बाकू नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि समाज को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार (नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ), महेन्द्र सिंह लोधी (जिला अपर शोध अधिकारी), संदीप कुमार सिंह (जिला प्रशासनिक अधिकारी), पुनीत श्रीवास्तव (क्षेत्रीय समन्वयक, यूपीवीएचए लखनऊ), अमित मिश्रा, वरिष्ठ सहायक वन्दना शर्मा (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्राइवेट विद्यालयों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा पूर्व सैनिक संगठन

– जल्द ही डीएम-एसपी से मिलकर दिया जाएगा ज्ञापन – बैठक को संबोधित करतीं महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *