लिल्स बगिया में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

फतेहपुर। सिविल लाइन स्थित लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित तथा लिल्स बगिया की मैनेजर नेहा सिंह सचान, शिवाजी इंटर कॉलेज के निदेशक अतुल सिंह संचान ने दीप प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बच्चों ने वाटर साइकल, स्टेट ऑफ मैटर, इलेक्ट्रिक हीटर, फोटोसिंथेसिस, प्रदूषण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, स्ट्रक्चर ऑफ़ टूथ, वॉटर फिल्ट्रेशन, सोलर एक्लिप्स, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, मोशन, इलेक्ट्रिकल वेल, वाल्कानिक इरप्शन, डाइजेस्टिव सिस्टम मॉडल, सोलर सिस्टम सहित अन्य प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए। इस अवसर पर फूड स्टॉल भी लगाए गए। जहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगो ने फूड स्टॉल का लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने छात्र एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सेवा हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस

– हास्पिटल के शुभारंभ पर हवन-पूजन करते संचालक। फतेहपुर। शहर के लोधीगंज स्थित जीटी रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *