Breaking News

नूंह में ईद पर बवाल: नमाज के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प

हरियाणा |  हरियाणा के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो गुटों में बड़ा झगड़ा होने का समाचार सामने आया है। इतना ही नहीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले, जिसमें 18 लोग जख्मी हो गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

पुरानी रंजिश बनी झगड़े की वजह

आपको जानकारी दे दें कि गांव के दो गुट (साजिद और राशिद) में पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस ने राशिद गुट के युवक को पकड़ा था, जिसके लिए साजिद गुट को जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी रंजिश के चलते ईद की नमाज के बाद साजिद गुट के लोगों पर हमला कर दिया गया।

झगड़े के दौरान गेहूं के खेत में भिड़ंत

सुबह  ईदगाह से लौट रहे साजिद गुट के लोगों की राशिद गुट से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष गेहूं के खेत में घुसकर लाठियों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। साजिद गुट के 11 और राशिद गुट के 7 लोग जख्मी हुए हैं।

नूंह में नमाज अदा करने के बाद 2 गुट एक-दूसरे को लाठियां मारते हुए। - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में भी सुरक्षा तैनात

झगड़े की सूचना मिलते ही पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ को अलवर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में फिर से झगड़ा ना हो, इसलिए पुलिस को वहां भी तैनात किया गया।

बंदूक निकालने की धमकी, लेकिन पुलिस ने संभाला मामला

वायरल वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना गया कि “जल्दी से बंदूक निकालकर लाओ”। इससे पहले कि हालात और बिगड़ते, पुलिस मौके पर पहुंच गई। यदि बंदूक निकलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही

पुलिस ने कहा कि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच बिछौर थाना पुलिस कर रही है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि फिर से तनाव न बढ़े।

 

About NW-Editor

Check Also

कुएं का पूजन बना मातम: महेंद्रगढ़ में कार-ट्रॉली भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत

  महेंद्रगढ़:  रेवाड़ी रोड पर कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में ट्राले व वरना कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *