Breaking News

जामनगर में IAF जगुआर क्रैश: एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर घायल

 

गुजरात के जामनगर जिले में बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। विमान में दो पायलट थे, जिनमें से एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका नाम मनोज कुमार सिंह है। पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रैक्टिस मिशन के दौरान स्टेशन से उड़ान भरने के बाद जामनगर सिटी से करीब 12 KM दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में क्रैश हुआ।

इस दौरान एक पायलट इजेक्ट होने से कामयाब रहा था, लेकिन दूसरा नहीं निकल सका।क्रैश के बाद प्लेन के कई टुकड़े हो गई। उनमें आग लग गई। घटना के तुरंत बाद ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने घायल जवान की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी भी दी। क्रैश का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

क्रैश की जानकारी मिलते ही जामनगर एसपी, डीएम और एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने प्लेन में लगी आग बुझाई। कलेक्टर केतन ठक्कर ने कहा- दुर्घटना खुले मैदान में इंसानी इलाके से दूर हुई। आग को बुझा लिया गया है। घायल पायलट को जीजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। इस क्रैश को लेकर वायुसेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

About NW-Editor

Check Also

Indigo फ्लाइट में पैनिक अटैक से परेशान युवक को साथी यात्री ने मारा थप्पड़, हुई गिरफ्तारी

  Indigo Flight News: इंडिगो की मुंबई से कोलकाता जा रही फ्लाइट में एक यात्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *