Breaking News

किसानों को विधायक ने वितरित किए निःशुल्क बीज

फतेहपुर। बृहस्पतिवार को श्रमिक भारती नाबार्ड द्वारा प्रोत्साहित सहकार फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड चौडगरा कार्यालय में कंपनी के शेयर धारकों को निःशुल्क मूंग का बीज शिखा प्रजाति जो भारतीय दलहन अनुसंधान केंद्र कानपुर से प्राप्त हुआ यह प्रजाति 65 दिन में तैयार होती है जिसे कंपनी ने निःशुल्क किसानों को वितरण किया है किसानों के द्धारा उत्पादित मूंग कंपनी द्धारा खरीद कर बीज प्रोसेसिंग कर बीज तैयार किया जायेगा इस कार्यक्रम में विधायक जयकुमार सिंह जैकी द्वारा किसानों को बीज वितरण किया गया। प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को प्रेरणा दिया। कार्यक्रम में निदेशक रमाकांत त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, शिव प्रसाद दीक्षित, इंद्रनारायण, सीबीबीओ व किसान बाबूलाल वर्मा शैलेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, राम प्रकाश सिंह, जगत तिवारी, महेन्द्र सिंह, मयंक दीक्षित आदि किसानों को मूंग का बीज निःशुल्क दिया गया निदेशक मंडल ने विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी को सम्मानित किया। किसान भाइयों को विधायक ने माला पहना करके सम्मानित किया एवं कृषि व प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *