Breaking News

आदर्श अधिवक्ता संगठन के प्रत्याशियों ने कराया होली मिलन

– अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी पर्व की बधाई
– होली मिलन समारोह में भाग लेते अधिवक्ता।
फतेहपुर। आदर्श अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश भदौरिया एडवोकेट व महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में डीबीए हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया। वहीं अपने संबोधन में बोलते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश भदौरिया और महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनावी मैदान में वह अधिवक्ताओं के हित के लिए उतरे हैं और अगर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अधिवक्ता साथी उन पर विश्वास करते हैं और उन्हें विजयश्री मिलती है तो वह अधिवक्ता हित के लिए कार्य करेंगे जोकि इतिहास बनेगा। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, विमल त्रिपाठी, अजीत सिंह राठौर, संतोष कुमारी शुक्ला, देवेंद्र सिंह, श्रवण कुमार गौड़, आशीष गौड़, परमहंस मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, ललित मिश्रा, रवि प्रकाश, प्रशांत श्रीवास्तव, पुष्कल भट्ट, अभिलाष त्रिवेदी, प्रेम पांडेय, सिद्धांत सिंह, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कताई मिल कर्मियों ने बकाया भुगतान की लगाई गुहार

– वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में सीएम को भेजा ज्ञापन – डीएम को ज्ञापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *