फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर माता रानी के मंदिरों में जहां भक्त पहुंचकर माता रानी की आरती उतार रहे हैं और भजन कीर्तन करके प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं तो वही अलग-अलग माता के दरबार में कन्या भोज का दौर भी चल रहा है। वही लोग अपने घरों पर भी कन्या भोज करवा रहे हैं। ऐसी मान्यता है की माता रानी कन्या भोज कराने से प्रसन्न होती हैं और मन मांगी मुराद पूरी करती है। इसीलिए नवरात्रि पर्व पर लोग अपने-अपने घरों में भी नौ कन्याओं को बुलाकर उनके पांव धुलते हैं। रंग लगाते हैं उन्हें हलुआ पूरी खिलाते हैं इसके बाद उनके पैर छूकर उन्हें उपहार भी देते हैं। इस तरीके से फतेहपुर जनपद के तीनों तहसीलों में माता रानी के मंदिरों में भी भक्तों के द्वारा माता रानी की आरती की जा रही है और प्रसाद वितरित किया जा रहा है। जहां पर लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
