भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित

फतेहपुर। मंगलवार को श्री लोक विहार कॉलोनी, जेल रोड़ विक्रम सिंह पूर्व विधायक के आवास में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश खरे पूर्व जिलाध्यक्ष, दिनेश राय पूर्व जिलाध्यक्ष तथा मुख्य वक्ता विक्रम सिंह पूर्व विधायक 240 सदर विधानसभा फतेहपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र में मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलन् कर किया गया। स्थापना दिवस सक्रिय सदस्य सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ताओं को मार्ल्यापण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आये सदर विधानसभा के सभी भाजपा सक्रिय सदस्यों को विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने भाजपा के पटके पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रम सिंह निवर्तमान विधायक 240 सदर विधानसभा फतेहपुर ने नरेन्द्र मोदी के साथ 11 वर्षो में विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ का बखान करते हुए आर्थिक समावेशन और प्रत्यक्ष लाभ, उज्जवला से महिलाओं का भला, देश सशक्तिकरण आदि विषयों में सभी को विस्तार से बताया। कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वे कार्य जिनको इतिहास सदैव अपने पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में सहेज कर रखेगा। विक्रम सिंह ने बताया कि राम मन्दिर की कल्पना मोदी के आने के बाद साकार हो पायी और एक भव्य और दिव्य राम मन्दिर हम सबके बीच उपस्थित है। सरकार के हजारों कि0मी0 लम्बी विश्व स्तरीय सड़के, विद्युतीकरण, स्वच्छता अभियान इत्यादि का बखान किया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि चन्द्रप्रकाश खरे पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा का चुनाव एवं संगठनात्मक विस्तार विषय में चर्चा करते हुए सभी सक्रिय सदस्यों को बताया कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध की तरह है। बताया कि भारतीय लोकतन्त्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे है, लेकिन भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसे विचारधारा और पॉलिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है। कार्यक्रम में आये द्वितीय मुख्य अतिथि दिनेश राय पूर्व जिलाध्यक्ष ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन जैसे विषयों में सभी सक्रिय सदस्यों को बताया। अटल बिहारी वाजपेई एवं नरेन्द्र मोदी भारतीय लोकतंत्र में विकल्प के नियामक है। भारतीय लोकतन्त्र के लिए अपेक्षित अखिल भारतीय संगठन एवं नेतृत्व आज केवल भाजपा के पास है। इस मौके में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधानसभा प्रभारी सुशील तिवारी बच्चा, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, देवाशीष पटेल, रिंकू लोहारी, ओम मिश्रा, धन्नंजय द्विवेदी, राकेश मौर्य, कमलेश सविता, श्याम सिंह, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, गायत्री सिंह, सुधा मौर्य, सुनिधि तिवारी, ज्ञाना पासवान, गायत्री सिंह, उर्मिला लोधी, दीपिका सिंह, रामा, देवनाथ धाकडे़, संजय श्रीवास्तव, रितेश गुप्ता शोल्डी, ब्रजेश द्विवेदी, शानू ंिसंह, संजय गुप्ता, बलराम लोधी, पुत्तूलाल, रामसिंह पाल, दीपक बाल्मीकि, दिनेश गुप्ता, इकबाल सिंह, रितिक पाल, विनय तिवारी, नागेश सिंह, शैनकी नागर, रिंकू पुरी बाल्मीकि, अवशेष जायसवाल, विनोद गौतम, बलकेश मिश्रा, आयुष अग्रहरि, किशन शुक्ला, राहुल, प्रशान्त, के0पी0 सिह समेत मण्डल भिटौरा, हसवा, नगर उत्तरी व दक्षिणी के सैकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गांधीनगर में नालियां चोक, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

– सड़क पर उतरकर किया प्रदर्षन, समस्या निस्तारण की उठाई मांग फतेहपुर। बिंदकी तहसील के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *