Breaking News

तापमान बढ़ने व तेज हवाएं चलने से गर्मी दिखा रही असर

– धूप से बचने के लिए उपाय कर रहे लोग

फतेहपुर। चालू माह के 18 दिन पूरे हुए हैं और तापमान बढ़ने व तेज हवाएं चलने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी और तापमान में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों के चेहरे लाल होने लगे हैं। लोगों के बीच ठंडे पेय पदार्थों के साथ-साथ पानी की दरकार बढ़ गई है। लोग अपने जरूरी कामकाजों को सुबह व शाम को निपटा रहे हैं। सड़कों पर निकलने वाली महिलाएं एवं पुरूश अपने षरीर को ढके हुए देखे जा सकते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप आसमान में आ गई। कामकाजी युवतियां मुंह में दुपट्टा बांधकर पूरा मुंह ढके रही और हाथों में छतरी लेकर धूप से बचने का प्रयास करती रही। सूरज की तपन से लोग बेहाल हो उठे। सबसे अधिक छोटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी विद्यालयों में नया षिक्षा सत्र षुरू हुआ है। जिसके चलते सभी विद्यालय खुले हैं और प्रतिदिन बच्चे स्कूल जा रहे हैं। स्कूल से छुट्टी के समय दोपहर को घर लौटते समय बच्चे कुंभलाते नजर आते हैं। तेज धूप के बीच बच्चे असरे सरों को अंगौछे व छतरी के सहारे ढक कर निकल रहे हैं। रास्ते मंे बच्चे अपने साथ लिए पानी की बोतल से गला तर करते हुए भी दिख जाते हैं। बच्चों के अलावा पशु-पक्षी भी प्यास बुझाने के लिए नलों के आसपास देखे जा सकते हैं। ग्रामीणांचलों का भी हाल बेहाल है। तालाब और पोखरें सूख गये हैं। जलस्तर धीरे-धीरे घटने से शहर में पानी की दिक्कतें भी शुरू हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में जलस्तर स्तर इतना घट गया है कि हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है लेकिन गर्मी को देखते हुए जल निगम द्वारा किसी भी तरह की अब तक कोई कार्य चालू नही किया गया। शहर के अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपम्प बिगडे़ पडे़ हैं। मौसम विभाग की माने तो दो से तीन दिनों में बदली के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर मौसम सामान्य हो जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना

– मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी – नहर कालोनी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *