खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी व एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें फरियादियों की लगभग 103 प्रार्थना पत्रों में लगभग 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के आदेश दिए गए। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिवस में फरियादियों की प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फरियादियों की कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें से लगभग 10 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया है और उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें राजस्व राजस्व, पुलिस, विद्युत, जल निगम से सम्बंधित प्राप्त किया गया और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया है। वहीं एडिशनल एसपी ने पुलिस से सम्बंधित मामलों को गम्भीरता से लेते हुए अतिशीघ्र निस्तारण करने के आदेशित किया। और उन्होंने कहा कि जमीनी मामलों में राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करें। इस मौके अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाअधिकारी अभिनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, खागा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय, हथगांम नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह, धाता नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजीत बागी, एसआई बिंदेश गिरी, पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा व हरीश रावत, समस्त थानों के एस आई व राजस्व कर्मी एवं पुलिस टीम मौजूद रहे।
