UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! देखें 33 IAS अधिकारियों की पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस व्यापक तबादला आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और मंडलायुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. इस बदलाव ने सूबे की नौकरशाही में हलचल मचा दी है.

कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया

लंबे समय से वाराणसी में मंडलायुक्त के रूप में तैनात आईएएस कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है. उनकी जगह वाराणसी के नए मंडलायुक्त के रूप में आईएएस एस. राजलिंगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, वाराणसी के डीएम पद पर सत्येंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है.

सूचना विभाग में भी बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक के पद पर लंबे समय से तैनात आईएएस शिशिर सिंह को हटाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उनकी जगह भदोही के पूर्व डीएम विशाल सिंह को सूचना एवं संस्कृति विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

बताते चलें कि जिन जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संत कबीरनगर और भदोही हैं. गोरखपुर, प्रयागराज व श्रावस्ती में नए मुख्य विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं.

 

 

About NW-Editor

Check Also

अली खामेनेई की शहादत के बाद भारत की सड़कों पर उबाल, गम में डूबे शिया समुदाय ने निकाली रैलियां

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *