एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादीशुदा महिला से इश्क में पागल युवक ने 7 साल के मासूम की ली जान

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। कानपुर में एकतरफा प्रेम में पागल प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका को साथ में लेकर चंडीगढ़ में रहना चाहता था। लेकिन प्रेमिका सात साल के छोटे बेटे को अकेला छोड़कर नहीं जा रही थी। इससे नाराज प्रेमी ने बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। शुक्रवार को खिलौना दिलाने के बहाने प्रेमी ने बर्रा से बच्चे को अगवा कर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव अर्रा में पांडु नदी के किनारे फेंककर फरार हो गया। हत्यारोपी प्रेमी रात के वक्त चंडीगढ़ भागने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस ने उसे आधी रात को फत्तेपुरगोही चौराहे के पास घेर लिया। इसपर हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

किराए पर रहने आया था परिवार: घाटमपुर स्थित रामसारी गांव निवासी राजमिस्त्री आठ महीने पहले बर्रा के हरदेव नगर में जेएल वर्मा के मकान में किराए पर रहने आए थे। परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे थे, जिसमें छोटा बेटा सात साल का था। शुक्रवार दोपहर मकान में रहने वाले शिवम सक्सेना बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने ले गया था। दोपहर दो बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। शिवम को फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।

ऑटो से ले जाते दिखा: परिजनों ने दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। एक कैमरे में शिवम् स्नेही चौराहे से ऑटो में बच्चे को ले जाते दिखा। फुटेज के सहारे पुलिस अर्रा 2 पांडु नदी के पास पहुंची। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी के किनारे पड़ा मिला।

जंगल में की बच्चे की हत्या: घटना की सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसीपी नौबस्ता के मुताबिक आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। इस लिए उसने नई बस्ती और जंगल क्षेत्र ढूंढ रखा था। वह बच्चे को ऑटो से सीधे घटना स्थल पहुंचा था। जंगल की आड़ लेकर हो उसने हत्या कर दी। दिन का समय होने से लोगों को उसपर शक भी नहीं हुआ।

About NW-Editor

Check Also

लैंबॉर्गिनी कांड में बड़ा एक्शन, कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर थ्योरी खारिज

कानपुर। शहर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *