Breaking News

पाकिस्तान में महंगाई का कहर: टमाटर के दाम 400% बढ़े, धनिया भी हुआ 50 रुपये किलो, दो साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान में टमाटर ₹600 रुपए किलो में बिक रहा है। यह कीमत पाकिस्तानी रुपए में है। कुछ दिन पहले यह ₹50-₹100 किलो में बिक रहा था। यानी, कीमतें करीब 400% बढ़ गई है। टमाटर के दाम बढ़ने का कारण अफगानिस्तान के साथ तनाव है। बॉर्डर पर 11 अक्टूबर से चल रहे तनाव की वजह से टोर्कहम और चमन जैसी क्रॉसिंग बंद हैं। इससे व्यापार ठप हो गया है। अफगानिस्तान से आने वाले टमाटर के ट्रक रुके हुए हैं, जिससे कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में सप्लाई चेन टूट गई। लगभग 5,000 कंटेनर दोनों तरफ फंसे हैं।

इसके अलावा टमाटर के दाम बढ़ने की 3 और वजहें हैं…

  • लोकल प्रोडक्शन में नुकसान: खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में बारिश और बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गईं। साथ ही मौसम की वजह से पकने में देरी हुई। लाहौर के बादामी बाग मार्केट में अब रोजाना केवल 15-20 ट्रक टमाटर पहुंच रहे हैं, जबकि पहले 30 होते थे।
  • बलूचिस्तान और ईरान से कमी: बलूचिस्तान की फसल खत्म हो रही है और ईरान से आयात भी कम हो गया। इससे डिमांड-सप्लाई का गैप और बढ़ गया।
  • बाजार में मनमानी: कुछ जगहों पर थोक व्यापारियों और रिटेलर्स ने कमजोर निगरानी का फायदा उठाकर कीमतें बढ़ाईं, जिससे रिटेल में थोक से दोगुनी कीमत चल रही है।

    ईरान, सिंध और क्वेटा से आ रहा टमाटर: इस्लामाबाद में टमाटर बेचने वाले मोहम्मद इमरान ने अरब न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान से सप्लाई पूरी तरह रुक चुकी है। अब ये ईरान, सिंध और क्वेटा से आ रहा है। सप्लाई बहुत कम हो गई है। पहले अफगानिस्तान से रोजाना 80 से 120 ट्रक टमाटर आते थे। वहीं इस्लामाबाद के G-9 सब्जी मार्केट के एक कस्टमर शान मसीह ने कहा- हम समझ ही नहीं पा रहे ये क्या हो गया। टमाटर हर खाने में यूज होते हैं, हम मुश्किलों से जूझ रहे हैं। एक शॉपर नुसरत जहां ने बताया कि उन्होंने एक किलो टमाटर 400 रुपए में खरीदे है।

    दो साल पहले ‘दुनिया का सबसे महंगा आटा’ बिका था: इससे पहले जुलाई 2023 में पाकिस्तान में आटा की कीमत 320 रुपए किलो तक पहुंच गई थी। कराची में 20 किलो आटे का बैग 3,200 रुपए तक पहुंच गया था। ये पाकिस्तान के 58 साल के इतिहास में सबसे ऊंचा था। इसे ‘दुनिया का सबसे महंगा आटा’ कहा गया। वहीं, पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में खुदरा बाजारों में चीनी की कीमतें भी 160 रुपए प्रति किलोग्राम तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं।

    यह तस्वीर 2023 की है। इसमें कराची में आटा खरीद कर ले जाते हुए लोगों नजर आ रहे हैं।
    यह तस्वीर 2023 की है। इसमें कराची में आटा खरीद कर ले जाते हुए लोगों नजर आ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

अमेरिका-ईरान जंग से कच्चा तेल 10% उछला, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा; सोना 5 हजार चढ़ा

सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर 80100 पर आया; जापानी बाजार 1.5 प्रतिशत नीचे करनाल : ब्रेकिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *