Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 267831 वादों का निस्तारण

– 132723844 रूपए का वसूल किया अर्थदण्ड
– राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेते जिला जज व अन्य।
फतेहपुर। शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिन्दकी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हाल में जिला जज सुधीर कुमार-5 ने मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी एवं मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण शकीलुर्रहमान खान, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली समेत अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। जिला जज ने लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलों को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया। लोक अदालत में कुल 267831 वादों का निस्तारण कर 132723844 रूपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया। पिछली 13 दिसंबर 2025 की लोक अदालत की तुलना में आज कुल 25890 अधिक मुकदमे निस्तारित किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण एवं मीडिया कर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *