Breaking News

दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, AQI 380 पहुंचा; पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई होगी हाइब्रिड मोड में

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, वहीं मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में कोहरा और बादलों ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

दिल्ली में शनिवार को इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 दर्ज किया गया। लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-III को लागू कर दिया गया है। इसके तहत पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड से पढ़ाई कराने का फैसला लिया गया है। इस व्यवस्था में बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में तेजी से गिर रहा तापमान

मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहडोल और दमोह में पारा 12.2 डिग्री तथा भोपाल और पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के रुख को देखते हुए अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है।

राजस्थान में प्रदूषण के साथ कोहरे का असर

राजस्थान में भी वायु प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शनिवार सुबह खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में AQI 300 के पार पहुंच गया। इसके अलावा अजमेर सहित कई जिलों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, जबकि अलवर में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला।

पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं प्रदूषण, कहीं गिरता तापमान तो कहीं कोहरा और बादल लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव का एहसास करा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

1984 सिख विरोधी दंगों की बरसी पर भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ओर से SIR के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *