Breaking News

“US वीज़ा रिजेक्ट हुआ तो महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई”

हैदराबाद में 38 वर्षीय महिला डॉक्टर रोहिणी ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में यह मामला डिप्रेशन से जुड़ा माना जा रहा है, जिसका मुख्य कारण उनका अमेरिका का वीजा न मिलना बताया गया है। परिवार के अनुसार, रोहिणी ने अमेरिका में डॉक्टर के रूप में बसने की योजना बनाई थी। लगातार वीजा रिजेक्शन और निराशा ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया और अकेलेपन ने हालात को गंभीर बना दिया। चिलकलगुड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरवाजा नहीं खोलने पर हुआ शक

रोहिणी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली थीं और हैदराबाद के पद्मा राव नगर में फ्लैट में रहती थीं। शनिवार सुबह उनकी घरेलू सहायक ने देखा कि, रोहिणी काफी देर तक दरवाजा नहीं खोल रही हैं। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन घर पहुंचे और कई देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर रोहिणी को मृत अवस्था में पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।

वीजा रिजेक्शन और डिप्रेशन

डॉक्टर रोहिणी अमेरिका में इंटरनल मेडिसिन की पढ़ाई और नौकरी करना चाहती थीं। उनके परिवार ने बताया कि, वह पहले किर्गिस्तान से MBBS कर चुकी थीं और पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट रही हैं। लेकिन लगातार अमेरिकी वीजा रिजेक्शन और लंबे इंतजार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया। रोहिणी अक्सर अकेलापन और उदासी महसूस करती थीं। परिवार ने उन्हें भारत में ही प्रैक्टिस करने की सलाह दी, लेकिन उनका मानना था कि अमेरिका में मरीज कम होते हैं और सैलरी ज्यादा होती है।

सुसाइड नोट में उजागर हुआ तनाव

रोहिणी ने शादी नहीं की थी और अपना पूरा समय करियर को समर्पित किया था। घर से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपने डिप्रेशन और वीजा रिजेक्शन का जिक्र किया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने या तो नींद की गोलियों का ओवरडोज लिया या इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

About NW-Editor

Check Also

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में ‘परिवर्तन यात्रा’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *