Breaking News

*मकर संक्रांति पर सावी वेलफेयर सोसायटी ने किया विशाल भंडारे का आयोजन*

 

……..असुरन स्थित विष्णु मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंदों को वितरित की गई खिचड़ी ।

लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए सावी वेलफेयर सोसायटी द्वारा असुरन स्थित विष्णु मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गरीबों और जरूरतमंदों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान सावी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गौरव सिंह, उपाध्यक्ष अमन चौधरी सहित संस्था के सक्रिय सदस्य अमृता चौधरी, अजितेश चौधरी एवं अनिक चौधरी मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सावी वेलफेयर सोसायटी निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा करती रहेगी। आयोजन में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला और पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय एवं सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।

About NW-Editor

Check Also

अली खामेनेई की शहादत के बाद भारत की सड़कों पर उबाल, गम में डूबे शिया समुदाय ने निकाली रैलियां

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *