Breaking News

बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के बिजलीं पावर हाउस के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमे में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताजपुर गांव निवासी गोले का 25 वर्षीय पुत्र पवन अपने चाचा सज्जीत के 15 वर्षीय पुत्र गोलू के साथ बाइक पर सवार होकर घर से पेट्रोल पम्प बाइक में पेट्रोल भरने जा रहा था।तभी कस्बे के बिजली पावर हाउस के समीप दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें पवन और गोलू दोनों घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोलू को घर जाने की सलाह देते हुए पवन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *