Breaking News

हरगांव क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 817 मरीजों का हुआ इलाज

  • हड्डी, हृदय, स्त्री व सांस रोगों की जांच, सर्जरी योग्य मरीज अस्पताल रेफर, आयुष्मान कार्ड से भी मिला लाभ

हरगांव सीतापुर(ब्यूरो)। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं पारा सराय स्थित के० पी० सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सेलूमऊ की झरेखापुर बाजार में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ सलाहकार ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुधीर कुमार चौधरी द्वारा हड्डी से संबंधित 113 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से गंभीर मामलों को आवश्यक सर्जरी हेतु के० पी० सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं डॉ. एस० ए० मीर (एमडी मेडिसिन) ने 52 हृदय रोगियों का कार्डियक परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं एवं श्वास संबंधी रोगों की जांच कर मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए डॉ. मधुलिका राय ने महिलाओं में बांझपन, ल्यूकोरिया एवं माहवारी से जुड़ी बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। डॉ. फोजिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा 93 महिलाओं का परीक्षण किया गया, जबकि डॉ. मोहम्मद इलियास (जनरल फिजिशियन) ने वायरल फीवर से पीड़ित 129 मरीजों की जांच कर उपचार किया। शिविर में कुल 817 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर मुकेश बघेला एवं सीनियर मैनेजर नीतीश भीमटे द्वारा किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत श्री पीतांबरा शिक्षा समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। शिविर के सफल आयोजन में समिति के 12 पैरामेडिकल स्टाफ, 8 नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।

About NW-Editor

Check Also

सीतापुर में खूनी हुआ जमीनी विवाद: बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मारी ईंट, इलाज के दौरान मौत

  सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *