Breaking News

धार्मिक उत्सव में रथयात्रा में करंट से मौत, गई एक जान

चेन्नई: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में मंगलवार को द्रौपदी अम्मन मंदिर का रथ ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। पुलिस ने कहा कि यह हादस उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में भक्त रथ को खींच रहे थे। रथ जब एक संकरे क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था तभी इसकी ऊपरी सतह हाई टेंशन तार से छू गई, जिससे पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य चार का इलाज चल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

“J-K विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर पर बवाल: BJP-कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की”

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *