लव मैरिज के एक साल बाद पिता ने बेटी-दामाद को मारी गोली, आरोपी CRPF रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर

 

महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जलगांव में एक पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह से इतना नाराज था कि गुस्से में उसने अपनी ही बेटी पर गोलियां चलाई। आरोपी ने दामाद को भी भून डालने का प्रयास किया। हालांकि, दामाद की जान बच गई, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना जलगांव के चोपड़ा तहसील की है। साल भर पहले सीआरपीएफ के रिटायर्ड पीएसआय किरण मांगले की बेटी तृप्ति ने अविनाश नाम के लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों पुणे शहर में रह रहे थे। आरोपी पिता इस प्रेम विवाह से खुश नहीं था।

बेटी-दामाद को देखते ही फायरिंग की

शनिवार रात को तृप्ति और अविनाश एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चोपड़ा शहर आए थे। जैसे ही पिता को इसकी जानकारी मिली, वो बंदूक लेकर शादी समारोह में पहुंच गए और बेटी को देखते ही गोली मार दी। आरोपी पिता ने दामाद पर भी गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में तृप्ति की मौत हो गई है, अविनाश भी गंभीर रूप से जख्मी है।

भीड़ ने जमकर पीटा

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, जलगांव में यह लव मैरिज करने वाले लोगों की हत्या का पहला मामला नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

पंजाब CM को घातक केमिकल देने का दावा, तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती; अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *