Breaking News

आशिक ने दूल्हे संग जा रही दुल्हन को रोका… 20 दिन बाद शादी का हुआ सनसनीखेज कांड!

 

छत्तीसगढ़:  बिलासपुर में शादी के 20 दिन बाद ही एक दुल्हन को उसका आशिक उसके पति के सामने से भगा ले गया. दूल्हा बेचारा कुछ न कर पाया. क्योंकि आशिक के साथ दो और लोग भी थे. दूल्हे ने उन लोगों का विरोध तो किया लेकिन तीनों ने उसकी पिटाई कर डाली. दुल्हन खुद भी आशिक के साथ ही भागना चाहती थी. इसलिए बड़े आराम से उसके साथ चली भी गई और यहां तक कि पीछे मुड़कर भी नहीं देखा.

मामला मस्तूरी क्षेत्र का है. यहां जो दुल्हन भागी वो भी सोनम रघुवंशी से कम नहीं हैं. दरअसल, इस केस में भी शादी के बाद पत्नी का धोखा देना है. अंतर केवल इतना है कि इस मामले में पति की हत्या नहीं की, बस उसे बीच रास्ते छोड़कर भाग गई. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र निवासी अंकित महिला की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई. युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. सोशल मीडिया से लेकर हर कहीं अब ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है.

About NW-Editor

Check Also

मिड-डे-मील खाने के बाद बच्चों की हालत खराब, प्रशासन अलर्ट

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *