Breaking News

मेला ग्राउंड में हो रहे महोत्सव में हुआ हादसा: 50 फीट ऊंचा मंडप गिरा– एक की मौत, 16 श्रद्धालु घायल

 

गुजरात के पोरबंदर में बुधवार सुबह चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर मंडप महोत्सव में 50 फीट ऊंचा मंडप भीड़ पर गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पोरबंदर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर के मंडप निर्माण का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे।

सुबह करीब 10 बजे शुभ मुहुर्त में 50 फीट ऊंचे मंडप को सजाया जा रहा था। इसी दौरान मंडप भीड़ पर गिर गया। हादसे के बाद ग्राउंड में भगदड़ मच गई। मंडप की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। हालांकि, अन्य 16 को मामुली चोटें आई हैं।

इस हादसे में वनराजभाई नवघनभाई गोरानिया नाम के बुजुर्ग की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वनराजभाई गोरानिया एक सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। वे नाइट ड्यूटी कर सुबह मंडप देखने मेला ग्राउंड पहुंचे थे। इसी दौरान मंडप सीधे उनके ऊपर आ गिरा।

हादसे की तीन तस्वीरें…

चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन होता रहता है।
चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन होता रहता है।

रामदेवपीर मंदिर में है लोगों की अटूट आस्था:  इस क्षेत्र के लोगों की रामदेवपीर में अटूट आस्था है। चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन होता रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू बोखारिया, पोरबंदर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. चेतनाबेन तिवारी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद नेताओं ने अस्पताल में भी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

About NW-Editor

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़, 5KM लंबी कतार

नई दिल्ली: देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *