Breaking News

पच्चीस हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

– पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामिया अभियुक्त।
खागा, फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खखरेरू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी। ओमवीर सिंह उर्फ मेहमान निवासी लोंगपुर जनपद कासगंज डकैती के एक मामले में फरार था। जिस पर 25 हजार का इनाम था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके अपराधिक अन्य पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *