Breaking News

सात वर्षीय मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद,

मोहम्मद कमर,

– लखीमपुर खीरी (निघासन) ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के फुटहा फार्म में सात वर्षीय मासूम सिमरन की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। कई दिनों से दहशत के साये में जी रहे ग्रामीणों ने तेंदुए के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली। बेलराया वन रेंज के अंतर्गत फुटहा फार्म में लंबे समय से आतंक का कारण बना यह तेंदुआ वन विभाग के लगातार प्रयासों के बाद पकड़ा जा सका। विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इलाके में पांच स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। शनिवार देर रात तेंदुआ शिकार के लालच में एक पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया। वन विभाग की टीम पहले से ही इलाके में तैनात थी और पिंजरों के आसपास कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही थी। जैसे ही तेंदुए के फंसने की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया। साथ ही ड्रोन के माध्यम से आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी गई, जिससे किसी अन्य खतरे की संभावना को भी टाला जा सके। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद फुटहा फार्म सहित आसपास के गांवों में राहत का माहौल है और लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *