Breaking News

मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर आज (शनिवार) को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं। 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह से ही कबीर के समर्थक सिर पर ईंटें लेकर निर्माण स्थल की ओर निकल रहे हैं।

हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक, शांति की जिम्मेदारी सरकार पर

बेलडांगा और आसपास के इलाके को आज हाई अलर्ट पर रखा गया है। कल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने मस्जिद निर्माण के कार्यक्रम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया था कि कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, राज्य सरकार ने बेलडांगा और रानीनगर थाने के इलाकों तथा आसपास के क्षेत्रों में 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और स्थानीय पुलिस की कई टीमें शामिल हैं।

प्रशासनिक गाइडलाइंस के तहत होगा कार्यक्रम

  • निलंबन: हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि वह 6 दिसंबर को आधारशिला रखेंगे, जिसके बाद TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।
  • प्रशासन से बैठक: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, शुक्रवार को प्रशासन ने विधायक हुमायूं कबीर की टीम के साथ बैठक की। कबीर ने पुष्टि की है कि वह शनिवार को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे और पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक गाइडलाइंस के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
  • भव्य तैयारी: हुमायूं कबीर के अनुसार, इस कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता आ रहे हैं। 25 बीघा ज़मीन पर यह कार्यक्रम होना है, जिसके लिए 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया है। आयोजकों ने 3 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई है, जिनके लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट तैयार कराए गए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए 3 हजार से अधिक वॉलंटियर्स लगाए गए हैं।
  • यातायात प्रबंधन: कार्यक्रम स्थल NH-12 के करीब होने के कारण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा ने साधा निशाना: ‘वोट बैंक की राजनीति’

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद में बाबरी के नाम पर मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम की आलोचना की। उन्होंने कहा, “आज शौर्य दिवस है, संहति दिवस नहीं। आज के दिन बाबरी ढांचे को हटाया गया, विदेशी आक्रांताओं के निशान को मिटा दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद वहां एक भव्य राम मंदिर बना।”

घोष ने आरोप लगाया कि यह मुस्लिम वोट बैंक खींचने की राजनीति है और TMC तथा हुमायूं कबीर के बीच तालमेल है। उन्होंने कहा, “लोग उन लोगों को पहचानने लगे हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए मुसलमानों को गुमराह करते हैं।”

About NW-Editor

Check Also

“बर्फीले हालात में जवानों ने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती महिला की बचाई जान”

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में आज मानवता की एक मिसाल देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *