Breaking News

“मेरठ में रिटायर्ड दारोगा और पत्नी की संदिग्ध मौत: जांच में जुटी पुलिस”

मेरठ : गंगानगर स्थित रक्षापुरम कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड दारोगा और उनकी पत्नी ने बुधवार को संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली. दोनों के शव घर में फंदे से लटके मिले. नौकरानी पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी है. पुलिस दारोगा दंपती के परिजनों से बयान लेने का प्रयास कर रही है.

​गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के मुताबिक रक्षापुरम क्षेत्र में सेवानिवृत्त दारोगा लल्लू सिंह अपनी पत्नी संतोष के साथ रहते थे. बुधवार सुबह नौकरानी रेखा से घटना की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक तफ्तीश और जांच के बाद पंखे के सहारे फंदे से लटके दोनों शवों को नीचे उतारा. इसके साथ ही फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई. दारोगा लल्लू सिंह के पुत्र गंगाधाम कॉलोनी में रहते हैं, उन्हें सूचित कर अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

​गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर हर एंगल से जांच की गई है. घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु आदि बरामद नहीं हुई है. फिलहाल किसी अनहोनी की आशंका सामने नहीं आ रही है. प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी परिजनों के बयान के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.

About NW-Editor

Check Also

मेरठ में वर्दी पर दाग: ढाबे में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 2 कांस्टेबल सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पुलिसकर्मियों की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *