Breaking News

अफगानिस्तान का जबरदस्त हमला: पाकिस्तान पर कहर, 58 सैनिक ढेर और 25 चौकियों पर कब्जा

 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ड्यूरंड रेखा पर शनिवार रात को भीषण सीमा संघर्ष हुआ, जिसमें अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला कर 58 सैनिकों को मार डाला और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया.

 

हेलमंड प्रांत सरकार के प्रवक्ता मौलवी मोहम्मद कासिम रियाज ने मीडिया को बताया कि शनिवार रात ड्यूरंड रेखा के पास बहरामपुर जिले में अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. रियाज ने कहा कि अफगान बलों ने इस ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियां भी कब्जा कीं. उन्होंने आगे बताया कि अफगान सेनाओं ने युद्ध के सामान के रूप में कई हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए.

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तालिबान बलों ने नांगरहार, कुनार, खोस्त, पक्तिया, पक्तिका और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया. इसमें 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया गया. तालिबान ने दावा किया कि इस कार्रवाई में उनके किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ.

पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आर्टिलरी, फाइटर जेट और भारी हथियारों से अफगान चौकियों पर हमला किया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों को शरण दे रहा है.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले करने का आरोप लगाया, जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर TTP आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है. दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

कतर, ईरान और सऊदी अरब जैसे देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान की ओर बढ़ने की अपील की है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ड्यूरंड रेखा पर संघर्ष एक लंबी और जटिल सीमा विवाद का हिस्सा है. ड्यूरंड रेखा (Durand Line) पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें कई ऐतिहासिक, राजनीतिक और रणनीतिक कारणों से होती हैं:

ड्यूरंड रेखा हमेशा विवादित रही है.अफगान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमा पर झड़पें नियमित रूप से होती रहती हैं. ये झड़पें सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित करती हैं.

About SaniyaFTP

Check Also

लाश के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान: 300 यात्रियों के लिए ‘नर्क’ बनी फ्लाइट, सामने आया चौंकाने वाला मामला

लंदन। हांगकांग से लंदन की एक लंबी यात्रा 300 से ज्यादा यात्रियों के लिए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *