Breaking News

मुंबई के बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद चॉल ढही: 12 लोग मलबे से निकाले गए, 6 लोगो की मौत, राहत कार्य जारी

महाराष्ट्र: मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक चॉल का कुछ हिस्सा ढह गया। फायर सर्विस की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम जारी है। घटना शुक्रवार सुबह 7:50 बजे हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद कुछ लोग घायल हो गए। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मियों के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।’’मुंबई पुलिस ने कहा कि मलबे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी : अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि इसी तरह के एक दूसरे मामले में बीते दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला इमारत में बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमारत के मालिक अब्दुल मतलूब (50), उनकी पत्नी राबिया (46), बेटे जावेद (23) और अब्दुल्ला (15), बेटी जुबिया (27) और दो साल की बच्ची फौजिया शामिल हैं।

 

About NW-Editor

Check Also

”दरिंदगी की हद पार: पांच साल की बच्ची से सौतेले पिता ने किया रेप, मां खेलने गई थी गरबा”

महाराष्ट्र के अकोला में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है. वहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *