फतेहपुर। इंटर के छात्र तेजस उर्फ यशु द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष उदय लोढ़ी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के बाबा, चाचा समेत अन्य स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रकरण में हर संभव न्याय दिलाने के लिए संगठन उनके साथ खड़ा है।
जिला उपाध्यक्ष उदय लोढ़ी ने कहा कि भाजपा सदैव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गंभीर मामलों में निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। तेजस प्रकरण में भी बिना किसी भेदभाव और दबाव के संवेदनशीलता के साथ कानून अपना काम कर रहा है।
उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले में आगे भी जो आवश्यक और न्यायोचित कार्रवाई होगी, वह सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार की पीड़ा सुनी और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, महामंत्री सुशीला मौर्या, नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अखिलेश कुमार, विनोद सिंह गौतम और लकी द्विवेदी शामिल रहे।
News Wani
