मां की हत्या के बाद बेटा गाता रहा गाना, कुनकुरी में दहला दिल दहलाने वाली वारदात

 

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी मां पर कई वार किए और बाद में शव के टुकड़े कर दिए. हत्या के बाद आरोपी युवक शव के पास बैठकर गाना गाता रहा. कमरे में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. इस खौफनाक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक बिना किसी पछतावे के शव के पास बैठा हुआ दिख रहा है.

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की गहराई से जांच की जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी युवक पिछले काफी समय से अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था. वह अक्सर अकेले में गाता-बजाता रहता था और लोगों से दूरी बनाकर रखता था. गांववालों ने बताया कि जब घर के अंदर से शोर सुनाई दिया, तो वे लोग वहां पहुंचे और यह भयावह दृश्य देखकर सन्न रह गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या का कारण कोई पारिवारिक विवाद था या वह वाकई मानसिक रोग से पीड़ित है. जशपुर का यह हत्याकांड पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

About NW-Editor

Check Also

शादी में देरी से परेशान प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस

शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *