Breaking News

खिड़की खोलते ही एयरफोर्स इंजीनियर की मौत!

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना के एक चीफ इंजीनियर की हत्या कर दी गई. इंडियन एयर फोर्स के इंजीनियर की देर रात गोली मारकर हत्या की गई. चीफ इंजीनियर का नाम एसएन मिश्रा है. एसएन मिश्रा को जब गोली मारी गई तब वह घर में सोए हुए थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या की यह वारदात सुबह करीब तीन बजे हुई. अज्ञात हमलावर ने बाहरी खिड़की से गोली चलाई है.

घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके में स्थित कॉलोनी की है. हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस को शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की आशंका लग रही है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के साथ-साथ वायुसेना भी इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि बम्हरौली इलाके में स्थित एयरफोर्स कॉलोनी एसएन मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते थे. शनिवार सुबह करीब तीन बजे कुछ लोगों ने घर के खिड़की पर दस्तक दी. ऐसे में जैसे ही मिश्रा ने खिड़की खोली हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो उन्होंने देखा कि मिश्रा जमीन में लहूलुहान पड़े थे. मिश्रा को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

About NW-Editor

Check Also

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, परिवार में नाराजगी

प्रयागराज:  महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *